जी. के. बैडमिंटन (जीके ग्रुप केंची बीड़ी) क्लब द्वारा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल आयोजन
जी. के. बैडमिंटन (जीके ग्रुप केंची बीड़ी) क्लब द्वारा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल आयोजन: गौरव चौहान और विपुल-जीतू की जोड़ी बनी चैंपियन जी. के. बैडमिंटन क्लब द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल करते हुए ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट की खासियत यह रही कि इसमें सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में दो मुख्य श्रेणियां—सिंगल्स ओपन एवं डबल्स ओपन रखी गई थीं। रोमांचक मुकाबले और परिणाम: सिंगल्स ओपन (फाइनल): सिंगल्स के खिताबी मुकाबले में युवा सनसनी गौरव चौहान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑफिसर्स क्लब के अनुभवी व नियमित खिलाड़ी कपिल अवस्थी को कड़े मुकाबले में हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। डबल्स ओपन (फाइनल): डबल्स वर्ग के फाइनल में विपुल अग्रवाल एवं जितेंद्र शर्मा की प्रतिभाशाली जोड़ी ने उत्कृष्ट तालमेल दिखाते हुए मोनू एवं कपिल की जोड़ी को मात देकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार: श्रेणी *सिंगल्स ओपन* ₹4,100 (गौरव चौहान) विजेता (प्रथम पुरस्कार) ₹2,100 (कपिल अवस्थी) उपविजेता *डबल्स ओपन* ₹6,100 (विपुल एवं जीतू) विजेता (प्रथम पुरस्कार) ₹3,100 (मोनू एवं कपिल) उपविजेता *अतिथि एवं आयोजक:* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष वैजू परिहार उपस्थित रहे। पूरे टूर्नामेंट में निर्णायक (रेफरी) की भूमिका रवि चौरडिया एवं अतिशय जैन द्वारा प्रबंधित ने निभाई। इस सफल आयोजनकर्ता निकित जैन एवं आयुष जैन (कैंची बीड़ी ग्रुप संचालक) रहे, जिनकी देखरेख में प्रतियोगिता सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहवर्धक माहौल में संपन्न हुई।
